Showing posts with label माँ नर्मदे. Show all posts
Showing posts with label माँ नर्मदे. Show all posts

Saturday, January 28, 2023

माँ नर्मदे ! उत्साह का आशीष दो माँ ...

मां नर्मदा जयंती : नर्मदा नदी की आरती, श्लोक, मंत्र, स्तुति और स्तोत्र एक  साथ

 

माँ नर्मदे ! माँ नर्मदे !!
आशा भरे
उत्साह का
आशीष दो माँ !

अंतस भरा
तव औज से
मन तम हरा
रव मौज से

श्रद्धा का तुम
अवगाह हो 
भक्ति का नित
प्रवाह हो 

मेरी भावना
मेरी अर्चना
को तुम अभय
उत्थान दो माँ

माँ नर्मदे ! माँ नर्मदे !!
आँचल में ही 
शिव धाम दो माँ 

गति भी हो 
सन्मति भी दो
उन्नति सहित 
विश्राम दो माँ...

माँ नर्मदे ! माँ नर्मदे !!
आशा भरे
उत्साह का
आशीष दो माँ !
 
माँ शक्ति-युता
माँ मैकल-सुता 
माँ अमृत-नुता
माँ अविरल -द्रुता

करुणा का तुम
वैराग्य का
सहज योग का
अमित ज्ञान दो माँ

माँ नर्मदे ! माँ नर्मदे !!
नित ध्यान का
सद्ज्ञान का
आशीष दो माँ

आश्रय मिला
तेरी छाँव में
वैभव भरा 
मेरी नाव में
मेरी शब्दांजलि
स्वीकार लो माँ ...

माँ नर्मदे ! माँ नर्मदे !!
उत्सव का तुम
उल्लास का
आशीष दो माँ !  .....

नम: मातु नर्मदे,शिव-तनया, मैकलसुता !
पुण्या कनखले गंगा कुरुक्षेत्रे सरस्वती। ग्रामेवा यदि वारण्ये पुण्या सर्वत्र नर्मदा। त्रिभि:सारस्वतं पुण्यं सप्ताहेनतुयामुनम्। सद्य:पुनातिगाङ्गेयंदर्शनादेवनर्मदाम्