Showing posts with label मिथक को पोसते हम इंडियन. Show all posts
Showing posts with label मिथक को पोसते हम इंडियन. Show all posts

Tuesday, June 7, 2011

मिथक को पोसते हम इंडियन



ना एक अद्वितीय नाम ही 
दे पाए विश्व को 
उसने कहा इंडियन 
और हम 
इंडियन हो गए 
कुछ नाखुदा सरफिरे 
आधी रात को 
बैठे और जमीन बाट आये 
बोले 
यही आजादी है 
विभाजन की  पीड़ा 
महाजनी सूद 
शिक्षा के अकाल 
महामारियों की बाढ़ में 
बहता कोई जन समूह 
जा पहुहा लालकिले 
रेडियो पर 
तुरही बजा दी गयी 
क्यों ?
कभी दिल्ली 
बन जाती है 
राजधानी 
कभी 
दिल
कभी एक राज्य 
क्यों ??
नहीं मिलती
दक्खिन या पूरब को 
केन्द्रीय भूमिकाएं 
मैं कहता हूँ 
तुम कब नकारोगे 
इस कागजी देश को 
जिसे दुनिया ने 
ताश के जोकर की तरह 
कब का छाट रक्खा है 
क्या अब भी 
रीढ़ हीन कापुरुषों को 
पिछलग्गू नारियों को 
संसद नाम के 
अभिजात्य क्लब भेजने 
किसी उजड़ी सरकारी स्कुल में 
बिकी हवी पुलिसिया हुकूमत से 
डंडे खाकर बेइज्जत होकर 
वोट डालने जाओगे 
अगर अब भी 
थोड़ी आत्मा 
और 
स्वतन्त्रता की  ललक 
बची हो 
तो 
अगली ही सांस पर 
नकार देना 
ऐसे खोखले प्रजातंत्र 
और 
दम्भी संविधान को 
जो भीड़ देख कर 
स्वागत नहीं करता 
हग देता है  |