Showing posts with label Swami Vivekananda Day 2023. Show all posts
Showing posts with label Swami Vivekananda Day 2023. Show all posts

Wednesday, January 11, 2023

नरेन्द्र ही बनते है विवेकानंद बिरले !



स्खलित होता ,
कुंठित ,
ढोता अपेक्षाएं,
सहता उपेक्षाए !
प्रवंचना...
 
दू:साहस 
और 
स्वप्न के बीच 
भ्रम को 
ब्रह्म मान
चौराहों पर 
बिकता !
कुचला जाता ?
 
मेरे भारत का 
गौरव बन सको 
तो स्वयं को 
युवा कहना !
वर्ना ...
शहीदी की राह भी 
जवानो ने बना रक्खी है !
 
बस ये ना करना 
कि
रोती माओं 
बिलखती बेवाओं 
को बेसहारा कर 
पलायन कर लो ...
 
गुनाह है...
तरुणाई जो राह भटके !
 
तुम दीप बनना राह के ,
फूल ही बनाना ,
भले धूल बन 
मिट जाना माटी पर !
 
मगर 
भूल ना बनना,
ये भूल ना करना ,
बेशर्मी और नादानी का फर्क 
ही बहुत है ...
 
शेष तो 
कोई ठाकुर बना ही देगा 
अपने आशीष के बल से 
तुम्हे 
नर से नरेन्द्र !

विवेक हो सदा 
आनंद से पहले 
ऐसे तुम कोटि कोटि 
विवेकानंद बनो !

उत्तिष्ठ भारत !
प्राणवान हो !!
प्राणवान हो !!!
प्रज्ञा हो प्रखर ,
मानव की जिजीविषा का 
अकाट्य एक प्रमाण हो !
 
तुम दान हो माटी को 
पूज्य वंशधरो का 
भारती का यश हो 
यशगान हो !