Showing posts with label Hindi Poetry in Modern Context. Show all posts
Showing posts with label Hindi Poetry in Modern Context. Show all posts

Friday, July 1, 2011

काल यात्री का अपहरण























वह सफल हुवा 
मन्त्र से 
यंत्र तक 
उसका स्वप्न 
अब उड़ान पर था 
वह 
ईतिहास की 
अनदेखी 
उलझी हुई 
ढलान पर था 
उसका यान 
ईतिहासकारों  के 
रक्खे 
प्रपंच से 
जा टकराया था 
वह 
अधूरे पथ में 
काल यान से 
बाहर 
निकल आया था 
वहा 
पढ़े हुवे 
अजनबी चेहरों में 
कुछ ने 
नकाब ओढ़े थे 
कुछ 
मुखौटे लगाए थे 
अजनबी यात्री को 
अपहरण कर 
डाल दिया गया था 
मध्युगीन 
सामंती 
कैदखाने में 
जहां 
मिले थे उसे 
शिल्पी 
शायर 
और 
वीर 
जिनका 
अनुभव 
कौशल 
और 
कारनामे 
छीन कर 
सौप दिए गए थे 
उन्हें 
जिनका नाम 
उसने 
पढ़ा था 
सरकारी 
पुरस्कृत 
प्रायोजित 
किताबों में 
ये बात ईतर है 
कि
वो किताबे 
बहुत महँगी 
नहीं थी 
फिर भी 
उसने 
रद्दी ही से खरीदी थी ...
वह कसमसा रहा था 
आजाद होकर 
चुरा ले जाना चाहता था 
चंद चहरे 
कहानीयाँ 
दस्तावेज 
ताकि 
उसका बच्चा  
जान सके 
ईतिहास के पन्नो के 
काले झूठ को 
और 
पढ़ पाए 
गुण पाए 
बुन पाए 
कुछ 
अनाम
असंदर्भित 
मौन अवदान ...
अनलिखी 
मिटा दी गयी 
विस्मृत पंक्तियों 
और 
उनके बीच कहीं 
कही बहुत गहरे 
हाशियों पर शायद 
उसने 
छुपा दी थी 
बहुत चतुराई से ...
दोहों 
लोकगीतों 
कहावतों 
और 
लोक कथाओं के 
अबूझ रूप में ...
जिन्हें 
आज फिर 
नकार दिया जाएगा 
ऐसे या वैसे  
क्या फर्क पड़ता है 
तुम्हे / मुझे 
सच ही तो है 
सुन बे "कबीर" 
व्यग्र , आतुर , स्वचलित 
इस पंच सितारा 
संस्कृति(?) में 
तू 
पैबंद सा लगता है रे |
-- 

Thursday, March 24, 2011

क्या बदलेगा बोलो !

अब तो कप
जीत लिया समझो
फिर
फटाको के शोर
और
बाजारू जोर में
खालिस मुद्दे
घुट घुट
मर जायेंगे
मरे किसानो
लुटी अबलाओं
की नुची चमड़ी से
शापित मदारी
डुगडुगी बनायेंगे
पत्र और चैनल
बावरी जनता को
नाच
दिखाएँगे
सिखायेंगे
नचाएंगे
और बेसुध ही
सत्ता के
बिस्तर तक
पहुचाएंगे
जहां
देशभक्ति
और
लोकतंत्र का
बार बार
बलात्कार होता है
विपक्ष
जिस पर
कभी कभार
रोता है
फिर
वही होता है
जो
रोज होता है
विखंडन
हर क्षण
विडम्बना की कोख में
वित्रश्ना के
बीज बोता है
युग
अब
क्षणजीवी हो गए है
अगुवा सब
परभक्षी
परजीवी
हो गए है
इन
जुगुप्सामय
घ्रणित अध्यायों में
मेरा मैं
बड़ी मुश्किल में
जीता है
शिव मौन हो
विवशता के ढोंग का
कटु तिक्त हलाहल
रोज पीता है
पर
मंथन
बस नाट्य भर
हो रहा है
स्वार्थी युग में
शिवतत्व का भी
शोषण
हो रहा है |

Tuesday, March 8, 2011

हमार गुजारिस !

सोचा
चलो एक याचिका
हम भी
डाल आते है
क्या है ना कि
यहाँ के जज
हमारे मौसा है
तो साहब
डाल दिए अर्जी
कि
इच्छा मृत्यु चाहिए
बुलाये गए
कोर्ट मा
दुई वकील
पिल पड़े
सरकारी किताब का
लट्ठमार भाषा में
क्यों भाई कल्लू
इच्छा मृत्यु चाहिए ?
हम कही
हां साहेब
हुई सके तो
बड़ी मेहरबानी होगी
कागज़ पत्तर
सब तैयार है
कौनो कमी रही
तो हुजुर देख ले
बाकी तो
आप खुदे समझदार है
जो खर्चा होगा
देख लेंगे
एक बार
इच्छा मिरतु मिल जाय
बस
हमारे चहरे को
बड़े गौर से
तक रहे थे
काले कोट वाले बाबू
गले मा अटक गया
उनके तमाकू
बोले हीचकाय के
डोले मचकाय के
क्या राशन कार्ड बनवा रहे हो
हमें कोर्ट में ही
रिश्वत खिला रहे हो
अरे भाई
क्यों
अदालत का वक्त
बर्बाद करते हो
बताओ बात क्या है
क्यों मरना चाहते हो
एड्स , केंसर
या लकवा हुवा है ?
या ब्रेन डेड हो लिए हो
अरे भाई
अदालत ने
अभी छूट नहीं दी है
अभी संसद की
मुहर बाकी है
इसीलिए हमने
इस पर
ना
की है
का कहा हुजुर
तो का
इच्छा मिरत्तु भी
संसद ही देगी
ससुरों के पास
पहले का
पावर कम थी
जो उनका
जमराज बनाय रहे हो
अरे हत्यारन हाथों
इच्छा मृत्यु
थमाय रहे हो !!!
अरे
हम तो सोचे थे
महाभारत के
भीष्म की तरह
देश की जनता को
वरदान मिला है
एही खातिर
अरजी दिए थे
के कम से कम
मरने का अधिकार
तो
अपना होगा
अब तो लागत है
घर मकान
खेत दूकान
कि तरह
ये भी बस
सपना होगा

त़ा हम तो
बुझ लिए
बकील बाबू से
और
देखे जाइत है
गुजारिश
बाकी
ऐ हमार
किसान
मजूर भाई
ना मरिहोऊ
छोड़ के
घर बिटुआ
देश
इन हरामियन के हाथ
छोड़ के लावारिस |
बस
आपन तो
इतनी ही हो
जनता से गुजारिश |

Monday, March 7, 2011

ख़रीदे टिकट का दरद देखिये !

ट्रेन के डिब्बे में
गपशप थी चालू
सभी खा रहे थे
समोसे बिना आलू
प्रधान जी बोले
अरे भोले
रेलवे का भी
बड़ा बुरा हाल है
लगता था
पहले
लालू की ससुराल है
अब ससुरा
पूरा बंगाल है
ये मिनिस्टर
इसे
भैंस की तरह
हांक रहे है
और हम
बर्थ के लिए
हाफ रहे है
और चारा ही क्या है
बिटुआ
पूरे देश का
ऐसा ही हाल है
कही बाढ़
कही जाड़ा
कही अकाल है
ऐसे में
जनता करे भी
तो क्या करे
जब
पी एम् ही लाचार है
हमने पूछा
चचा
टिकट लिए हो
बोले हां बिटुआ
हमने फिर पूछा
प्लेटफार्म पर
थूके हो
बोले हां बिटुआ
कितना मजा आया
मजा क्या बिटुआ
हक़ बनता है
टिकट लिए है
पूरा दस रुपिया दिए है
हमने कहा
उ जौन
राजधानिया में
बैठे
देश पर
कुल्ला करत है
उ दरअसल
टिकट खर्चे का
दरद है
अब बुझे
अरे
बुझे की नाही
लिखत लिखत
हमारी तो
सुखी जाय है स्याही

जय राम जी की भैया !

Monday, June 28, 2010

थूंक के छींटे ..अगली पीढ़ी तक !

उसने जब
सड़क पर थूका
बेलिहाज
बेअदब
शायद
बेसबब नहीं था |
रोज
सैकड़ो हजारों
की ये हरकत
जिसमे
कुछ अजब नहीं था ,
खटकी थी
अटकी थी
चंद निगाहों में |

जिन्हें
जीवन
गिनती सा सरल
और पहाड़े जितना
कठिन लगा होगा |
..अब तक |

"मास्साब" वो आप थे ?
नहीं ! नहीं !
कोई हमशक्ल रहा होगा |