Sunday, April 17, 2011

क्रान्ति जब होगी





तुम
टीवी पर 
ख़बरों में 
खुद को पाओगे 
खून से सना 

नंगी होंगी 
भूख 
हवस 
और 
उसके बीच 
बेबस 
तुम 

क्या तब भी 
सोचोगे 
इधर जाऊ 
या 
उधर ?

चुन लेना 
अपना पक्ष 
ताकत 
और 
खुले शब्दों में 
वरना 
मारे जाओगे 
अप्रत्यक्ष चयन की 
मृग मरीचिका में 

आज कौन 
अपने घर पर 
कमा 
खा 
रहा है 
फिर कौन 
कहा से 
इतनी संख्या में 
मतदान को 
आ रहा है ?
एक तो 
संविधान सुन्न है 
उसपर 
चुनाव प्रक्रिया पर 
आस्था का 
संकट 
गहरा रहा है |

रक्त रंजीत 
क्रान्ति का 
अध्याय 
लिखा जा रहा है 
मंचन का 
मंथन का 
मुहूर्त 
निकट आ रहा है |

कसम खाओ 
तब तक 
बटन नहीं दबाओगे 
जब तक 
"किसी को वोट नहीं "
और 
"मेरा वोट वापस दो"
का अधिकार 
नहीं पाओगे |

11 comments:

  1. मेरा वोट वापस दो"
    excellent
    Your thoughts can wake up people but those 121 crore people dont have access to your thoughts.
    Do something.

    ReplyDelete
  2. try to put revelent titles to almost all your post like in this post title can be मेरा वोट वापस दो"

    ReplyDelete
  3. चर्चा मंच के साप्ताहिक काव्य मंच पर आपकी प्रस्तुति मंगलवार 19 - 04 - 2011
    को ली गयी है ..नीचे दिए लिंक पर कृपया अपनी प्रतिक्रिया दे कर अपने सुझावों से अवगत कराएँ ...शुक्रिया ..

    http://charchamanch.blogspot.com/

    ReplyDelete
  4. Naye vichaar mile. Bahut dino se kulbula raha hai yeh vishay. Vichar sthir hue fir kahoonga apni baat. Par sirf Vote tak kyon simat gayi hai Rajniti aur Jamhooriyat? Vote Adhikaar hai par vote se darta kaun hai ? Ise hathiyaar bana lenge jab tab shayad.

    ReplyDelete
  5. कसम खाओ
    तब तक
    बटन नहीं दबाओगे
    जब तक
    "किसी को वोट नहीं "
    और
    "मेरा वोट वापस दो"
    का अधिकार
    नहीं पाओगे.

    बढ़िया विचार पेश किया है.हर वर्ष रेफरेंडम होना चाहिए.

    ReplyDelete
  6. 'मेरा वोट वापस दो '

    सशक्त रचना ....

    ReplyDelete
  7. सशक्त सार्थक रचना ....
    बहुत बढ़िया ...

    ReplyDelete