Sunday, January 22, 2023

महफ़िल बहस में है ...

Humor, Cartoons, Hindi Cartoon, Indian Cartoon, Cartoon on Indian Politics  by Kirtish Bhatt: जो खुद बहस का विषय हो गए


एक आग सी 
लगी है 
वतन को 
और 
वीर सारे 
कही 
बहस में है !
 
जला के 
घर अपना 
तापते !
बदहवास 
सब ,
एक नई 
बहस में है !!

वतन पे 
जान देने वाले ,
सोचते है ...
सरहदों पे 
कब तक ,
यु मरे...
 
लुट चुकी 
अस्मत पे भी
टी.आर.पी. ....???
गोया , 
सारे मजे ही 
बहस में है !!

पडोसी 
दुश्मनों ... !!
सरहदों को लांघ के ,
ज़रा 
चुपके से ...
आना तो प्यारे !
 
आंखे सेकता ...
जुबान चलाता ...
मेरा 
प्यारा वतन 
अभी 
बहस में है ...

एक बहस 
अभी 
ख़त्म हुई नहीं ,
लो ...
एक बहस ,
खुद 
बहस में है ??
 
बहस 
पे 
बहस ,
की 
बहस 
में ,
करता 
बहस 
जो ,
खुद 
अभी
बहस में है ....

No comments:

Post a Comment