Wednesday, January 25, 2023

सखी आयो , अबके ...बासंती गणतंत्र !

 

 वसंत पंचमी 2022 | Vasant Panchami Kyo Manai Jati hain - Easy HindiGantantra diwas hi-res stock photography and images - Alamy

सखी आयो ,
फिर छायो,
गदरायो , देख बसंत !

मनभावन ,
अति पावन ,
जन गण धन
भरी लायो ,

अबके , नेक बसंत !

सखी आयो ,
मन भायो ,
बौरायो , देख बसंत !

कुञ्ज गलिन अरु
पाथ  मलिन  सबै
पसरायो ,
हरसायो , एक बसंत !

सखी आयो ,
सुधि बिसरायो  ,
दिग छायो , देख बसंत !

हाथ रंगे
मेहंदी सन
पग भये
महावर

सगरी सखियन के ,


महुवा से भये
गात भरे 
झरै 
पीपर के पात हरे
बदरा बन
वन ही वन
आप झरै
ज्यो कजरा बन
बैरन पीर झरै

सखी आयो ,
सब्बे पगरायो ,
हुलसायो , मन-वेध बसंत !

जगी
बन जोगन
कितनी रात सखी
अबके
कह दूंगी वो
बात सखी ...

मन बाँध रखी
जो बात सखी ...

पिय समझावन
नयन मिलावन
पग पधरावन 
आ न सखी !

सखी आयो ,
पाती प्रिय लायो  ,
हरकायो, देख बसंत !

सभी प्रिय, माँ भारती के लाड़ले-लाड़लीयों को बासंती गणतंत्र दिवस की बहुत रंगभरी शुभकामनाएं  !
माँ सरस्वती , अपने वात्सल्य का सबको सहज उपहार दे ,यही प्रार्थना है , मातु चरणों में !

वन्दे वीणा-पुस्तक धारिणीं, शुभदा सकल जग तारिणीं |
नमामि मातु ऐं सरस्वत्यै, सकल कलि-कल्मष हारिणीं || 

10 comments:

  1. बहुत सुंदर रचना सर।
    शुभकामनाएं
    सादर।
    जी नमस्ते,
    आपकी लिखी रचना शुक्रवार २० जनवरी २०२३ के लिए साझा की गयी है
    पांच लिंकों का आनंद पर...
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया स्वेता सिन्हा जी ! वन्दे मातरम !
      आभार ! अभिनन्दन जी !
      आपको बसंत पर्व एवं गणोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए !
      जय हिन्द ! जय श्री कृष्ण जी !

      Delete
  2. वसन्तोत्सव के रंग से सुसज्जित अत्यंत सुन्दर सृजन ।गणतंत्र दिवस और बसन्त पंचमी की शुभ कामनाएँ ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया मीना भरद्वाज जी ! वन्दे मातरम !
      आपको भी बसंत पर्व एवं गणोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए !
      जय हिन्द ! जय श्री कृष्ण जी !

      Delete
  3. अहा !!!! क्या बसंत छाया
    हमारा गणतंत्र दिवस आया ।
    दोनों उत्सवों की शुभकामनाएँ ।
    बहुत प्यारी रचना ।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया संगीता स्वरुप जी ! वन्दे मातरम !
      आपके सतत प्रोत्साहन के लिए बहुत बहुत आभार , अभिनन्दन ! आशीर्वाद बनाये रखे !
      आपको भी बसंत पर्व एवं गणोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए !
      जय हिन्द ! जय श्री कृष्ण जी !

      Delete
  4. व्वाहहहहहहह
    रंग बिरंगी रचना
    वसंतोत्सव की शुभकामनाएं
    सादर

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया यशोदा अग्रवाल जी ! वन्दे मातरम !
      आभार ! अभिनन्दन जी !
      आपको भी बसंत पर्व एवं गणोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए !
      जय हिन्द ! जय श्री कृष्ण जी !

      Delete
  5. सखी आयो ,
    सब्बे पगरायो ,
    हुलसायो , मन-वेध बसंत !
    बासंती रंगों से सरोवार बहुत सुन्दर मनभावन सृजन।

    ReplyDelete
    Replies
    1. आदरणीया सुधा देवरनी जी ! वन्दे मातरम !
      आभार ! अभिनन्दन जी !
      आपको भी बसंत पर्व एवं गणोत्सव की हार्दिक शुभकामनाए !
      जय हिन्द ! जय श्री कृष्ण जी !

      Delete